फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 साल का हो गया है कालका-शिमला रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सैलानियों के आकर्षण का केंद्र कालका शिमला रेलमार्ग को बने 118 साल पूरे हो चुके हैं। विश्व धरोहर में शामिल इस रेलमार्ग की शुरुआत 9 नवंबर, 1903 को हुई थी। यह उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन के अंतर्गत आता है। देश-विदेश के सैलानी टॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन

वर्ष-1896 में इस रेल मार्ग को बनाने का काम दिल्ली-अंबाला कंपनी को सौंपा गया था। कालका से शिमला तक का 96 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग पर 18 स्टेशन हैं। 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इस मार्ग से यात्रा की थी।103 सुरंगें सफर को और भी रोमांचक बनाती हैं। बड़ोग रेलवे स्टेशन पर 33 नंबर बड़ोग सुरंग सबसे लंबी है, जिसकी लंबाई 1143.61 मीटर है। यह सुरंग पार करने में टॉय ट्रेन ढाई मिनट का समय लेती है। 869 छोटे-बड़े पुल हैं। 919 घुमाव आते हैं। तीखे मोड़ों पर ट्रेन 48 डिग्री के कोण पर घूमती है। कालका-शिमला रेलमार्ग को नैरोगेज लाइन कहते हैं। इसमें पटरी की चौड़ाई दो फीट छह इंच है।
जुलाई-2008 में मिला था विश्व धरोहर का दर्जा
यूनेस्को ने जुलाई-2008 में इसे विश्व धरोहर में शामिल किया था। इसके अलावा कनोह रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक आर्च गैलरी पुल 1898 में बना था। शिमला जाते हुए यह पुल 64.76 किलोमीटर पर मौजूद है। आर्च शैली में निर्मित चार मंजिला पुल में 34 मेहराबें हैं।
विज्ञापन

बाबा भलकू के सहयोग से पूरी हुई थी सुरंग
कालका से 41 किलोमीटर दूर बड़ोग रेलवे स्टेशन के पास ही बड़ोग सुरंग है, जिसे सुरंग नंबर-33 भी कहते हैं। यह 1143.61 मीटर लंबी सीधी सुरंग है। इस सुरंग को बनाते हुए जब दोनों सिरे नहीं मिले थे तो ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने एक रुपया जुर्माना लगने के कारण आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद में बाबा भलकू के सहयोग से यह सुरंग पूरी हुई थी।
बॉलीवुड के लिए भी रहा है आकर्षण
बॉलीवुड के लिए भी यह रेलमार्ग आकर्षण का केंद्र रहा है। 1974 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दोस्त’ का गाना ‘गाड़ी बुला रही है’ भी इसी मार्ग पर फिल्माया गया था। 1960 में शम्मी कपूर की फिल्म ‘ब्वाय फ्रेंड’ का गाना ‘मुझको अपना बना लो’ यहीं शूट हुआ था। साल 2000 में आई प्रीति जिंटा की फिल्म ‘क्या कहना’ में भी कालका-शिमला रेल और उसके कुछ स्टेशनों की छवि देखी जा सकती है। इसके अलावा ऑल इज वेल, जब वी मेट, सनम रे और ‘रमैया वस्तावैया’ जैसी फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो चुकी है।
फिलहाल पांच ट्रेनों का हो रहा संचालन
कालका-शिमला रेलमार्ग पर रोजमर्रा के दिनों में कुल छह टॉय ट्रेनें दोड़ती हैं। फिलहाल इस मार्ग पर पांच ट्रेनें और एक रेल कार दौड़ रही है। सुबह 3:30 बजे कालका शिमला मेल, 5:25 बजे रेल मोटर कार, 5:45 बजे कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस, 06:20 बजे कालका-शिमला मेल एक्सप्रेस, सुबह 7 बजे हिम दर्शन एक्सप्रेस ,12:10 बजे हिमालयन क्वीन कालका स्टेशन से रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें