ज्योति मर्डर मामले की जांच में शामिल दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरों के खिलाफ पुलिस ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले पुलिस की लापरवाही की वजह से इस मामले के सभी आरोपी बरी हो गए थे, इसके बावजूद विभागीय कार्रवाई सुस्त रही।
इस मामले में करीब एक महीने पहले दोनों एएसआई ने कारण बताओ नोटिस का तत्कालीन डीसीपी राहुल शर्मा को जवाब दे दिया था।
ज्योति हत्याकांड के सभी आरोपियों को अदालत से बरी किए जाने के मामले में पुलिस ने भी लापरवाही की बात मान ली थी। इसके बाद इस मामले में हाईकोर्ट में अपील दायर की गई। इस मामले की जांच से जुड़े एएसआई सुरेंद्र पाल और जयसिंह सहित तीन एसीपी को भी इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।
इसके बाद पुलिस ने डीसीपी के नेतृत्व में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित कर दोनों एएसआई की छानबीन की, जबकि अधिकारियों की भूमिका और इसके बाद कार्रवाई डीजीपी के स्तर पर की जा रही है। डीसीपी हमिद अख्तर ने कहा कि इस मामले से संबंधित कुछ बिंदुओं पर स्पष्टता के बाद यह आदेश जारी किया गया है।