पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने पिंजौर में महिला से गहने छीनने के दो आरोपियों से गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के एक दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गहने बरामद किए। आरोपियों के पास से सोने की चेन और अंगूठी बरामद की गई है। रिमांड खत्म पूरी होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपियों में दिल्ली निवासी प्रवीन कुमार और श्याम हैं। वारदात में आरोपियों की एक महिला साथी भी शामिल थी। पुलिस आरोपी की तलाश में है।
यह था मामला
पिंजौर निवासी लक्ष्मी देवी ने दो सितंबर को पिंजौर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह दो सितंबर की सुबह करीब दस बजे पिंजौर से दवाई लेकर रतपुर स्थित अपने घर जा रही थी। लेकिन सेक्टर-27,28 को जाने वाली सडक से पहले एक लाल साड़ी पहने महिला उनके पास आई। उसके साथ दो लड़के भी थे। तीनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और फिर एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन को झटका मारकर तोड़ लिया। आरोपी महिला ने उनके बाएं हाथ से सोने की अंगूठी को भी खींचकर निकाल लिया। वारदात के बाद आरोपी पिंजौर की तरफ फरार हो गए थे।