फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जालंधर एसटीएफ ने दो किलो हेरोइन के साथ पकड़ा तस्कर

Tue, 07 Oct 2025 08:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। एसटीएफ जालंधर की टीम ने अमृतसर के तारावाला पुल के पास से एक युवक को 2 किलो 146 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के मकबूलपुरा निवासी गुरभेज सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जालंधर एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की खेप लेकर किसी ग्राहक को देने के लिए तारावाला पुल के पास बाइक पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह से हो सकता है। वहीं, हेरोइन की खेप पाकिस्तान से सीमा पार ड्रोन के जरिये मंगवाने की संभावना है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह नशा किसने सप्लाई किया और आगे यह किसे देने वाला था। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें