फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जगपाल के सिर सजा ताज, दिनेश को 452 वोटों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। बार एसोसिएशन के चुनाव में जगपाल सिंह ने दिनेश सैनी को 452 वोट से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए डीके गुप्ता ने कुलदीप सिंह को 46 वोटों से हराया। उपप्रधान के लिए सूरज प्रकाश दास को 646 वोट मिले उन्होंने गुरु प्रसाद भनोट को 414 वोटों के अंतर से हराया। महासचिव पद के लिए अमन दत्त शर्मा ने 437 वोट लेकर अशोक कुमार को 227 और मोहित शर्मा को 216 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मतदान में 878 वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदों का चुनाव किया। चुनाव जीतने के बाद वकीलों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
वकील पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चली इसके बाद नतीजों की घोषणा की गई। इस बार के चुनाव में पार्किंग और लॉयर्स चैंबर्स की रेनोवेशन बड़ा मुद्दा था। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी में अधिवक्ता ललित गुप्ता चीफ इलेक्शन कमिश्नर थे। एडिशनल रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार, सुरेश पराशर, जितेंद्र शर्मा, दिव्य प्रताप सिसोदिया थे। इलेक्शन कमेटी के सदस्यों पर निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की अहम जिम्मेदारी थी। बार काउंसिल, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ से इस चुनाव के आब्जर्वर डीके सूद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन



जगपाल सिंह
जगपाल सिंह वर्ष 2000 से जिला अदालत में वकालत कर रहे हैं। 2010 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए थे। 2006 सेक्रेटरी चुने गए थे। 2015, 2016 और 2022, 2023 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं अब दोबारा से उन्हें अध्यक्ष चुना गया है।

बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण, मतदान केंद्र पर रहा पुलिस का कड़ा पहरा

पंचकूला। जिला अदालत में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जोकि शाम पांच बजे तक चली। वकील अदालत में सुबह आठ बजे से आना शुरु हो गए थे। अदालत परिसर गेट के बाहर उम्मीदवारों के समर्थक अधिवक्ताओं द्वारा टेंट लगाकर वोट मांगने की अपील की गई। अधिवक्ता हाथों में पंपलेट लेकर पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे थे। वकीलों ने एक दूसरे से वोट डालने की अपील की। अदालत के अंदर और बाहर पूरे दिन वकीलों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपप्रधान, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी पद के लिए मतदान हुआ। अदालत परिसर में बनी पार्किंग सुबह से ही फूल रही जिस कारण कई अधिवक्ताओं को सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करके कोर्ट परिसर में वोट डालने के लिए जाना पड़ा। पार्किंग की समस्या होने से कई वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे तक मतदान चला। इसके बाद मतगणना हुई जिसके बाद परिणाम जारी किए गए। मतदान केंद्र पर पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें