फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बिछड़ी बच्ची को परिवार से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दुर्गा शक्ति टीम को सोमवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम के समीप एक रोती हुई तीन वर्षीय बच्ची मिली। बच्ची परिवार से बिछड़कर वहां रह गई थी लेकिन दुर्गा शक्ति टीम ने सराहनीय प्रयास कर महज दो घंटे में बच्ची को उसके परिवार से मिलवाने में कामयाबी हासिल की। दरअसल, सोमवार को एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास बच्ची मिलने की सूचना दी। फिर दुर्गा शक्ति की टीम सेक्टर-21 पहुंची और बच्ची को साथ लेकर सेक्टर-21 व आसपास के क्षेत्र में उसके परिवार की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इस प्रयास में दुर्गा शक्ति टीम सेक्टर-21 स्थित गांव महेशपुर पहुुंची तो मद्रासी कॉलोनी में बच्ची की मां संध्या मिल गई। पुलिस ने महिला की ओर से बेटी की पहचान बताई और पुलिस ने भी हर आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद दुर्गा शक्ति टीम ने आश्वस्त होकर बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द किया। इस सराहनीय प्रयास को करने वाली दुर्गा शक्ति टीम में कांस्टेबल अमित, एसपीओ नूरुन नोबि व महिला कांस्टेबल नीलम व रमनदीप कौर शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें