फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा बरवाला में पंचकूला मार्ग पर स्थित खुशहाल हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में एक युवक मृत मिला। उसकी पहचान रिहौड़ वासी संजू पुत्र चरण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संजू (24) पंचकूला मार्ग पर फ्रेंड्स प्रॉपर्टी कंसलटेंट की दुकान पर नौकरी कर रहा था। रात को दुकान के साथ लगते खुशहाल हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में सोता था। सोमवार सुबह जब फ्रेंड्स प्रापर्टी कंसलटेंट के मालिक त्रिलोक सिंह ने आकर देखा कि दुकान बंद थी, जब उसने खुशहाल हॉस्पिटल के ऊपर कमरे में जाकर देखा तो संजू का शव बेड पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसने इस घटना की सूचना तुरंत बरवाला पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषि पाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मृतक के कमरे से जहरीली दवाई की शीशी भी मिली। पुलिस ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी और मौके पर बुलाया। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक हॉस्पिटल पंचकूला पहुंचाया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर 174 की कार्रवाई के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि संजू के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब घर में अपने भाई जौनी के साथ रिहौड़ गांव में रहता था। जौनी शादीशुदा है और संजू अविवाहित था जो कि घर में खाना खाकर हॉस्पिटल के ऊपर वाले कमरे में सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें