फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सांप्रदायिक सद्भावना भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को सभी सीपी/एसएसपी को राज्य में शांति व सांप्रदायिक सद्भाव यकीनी बनाने के लिए रोकथाम, सावधानी और संचालन, सुरक्षा उपाय और सक्रियता से तेजी लाने के निर्देश दिए। डीजीपी के साथ एडीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) आरएन ढोके, एडीजीपी (एसटीएफ) हरप्रीत सिंह सिद्धू, एडीजीपी (इंटेलिजेंस) एएस राय, एडीजीपी (चुनाव) शशि प्रभा दिवेदी और एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) डॉ. नरेश अरोड़ा ने राज्य में अपराध की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सभी सीपी/एसएसपी के साथ उच्चस्तरीय वर्चुअल मीटिंग की। यह मीटिंग हाल ही में लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में हुए बम धमाके के मद्देनजर की गई।
विज्ञापन

डीजीपी चट्टोपाध्याय ने सीपी/एसएसपी को हिदायतें दीं कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत न दी जाए। यदि कोई व्यक्ति किसी भी हिंसक गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाए व उचित आपराधिक केस तुरंत दर्ज किए जाएं। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखने और नाकों पर अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ बाजारों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दिन-रात पुलिस गश्त और चेकिंग को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान आम लोगों खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम और मोबाइल गश्त को सक्रिय करने के भी आदेश दिए।
डीजीपी ने सीपी/एसएसपी को यह हिदायत भी दी कि डीजीपी या एडीजीपी (सुरक्षा) के उचित आदेश से बिना किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत सुरक्षा न दी जाए। यदि पहले ही ऐसा किया गया है तो एक दिन के अंदर सुरक्षा वापस ली जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिस-आपराधिक गठजोड़ में शामिल पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने यह भी हिदायत की कि वह नशा तस्करों/सप्लायरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखें ताकि नशों की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि उपद्रवियों, पैरोल जंपर, पीओ और फिरौती, हथियारों और गोला-बारूद रखने के मामलों में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए अधिक से अधिक छापे मारे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें