पंचकूला/बरवाला। गांव रत्तेवाली में शुक्रवार को हरियाणा विस स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने करीब 2.14 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें करीब 57 लाख रुपये की राशि से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय भवन, स्कूल के पास आंगनबाड़ी के पांच शेड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से जोहड़ के साथ-साथ खाली जगह में पेवर ब्लॉक टाइल्स का कार्य और उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पेवर ब्लॉक टाइल्स और अधूरे पड़े रास्ते, करीब 1.57 करोड़ रुपये की राशि से गली और पेवर ब्लॉक का कार्य, जोहड़ की चारदीवारी, सामुदायिक भवन, शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन, व्यायामशाला कम पार्क, हॉल, सामुदायिक केंद्र शामिल हैं। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
जल्द आएगा बरवाला डेवलपमेंट प्लान
विस अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही बरवाला डेवलपमेंट प्लान आने वाला है, इससे इस क्षेत्र के लोगों की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी। बड़े उद्योगों के लगने से आने वाले समय में लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी जमीनों के रेट भी कई गुणा बढ़ जाएंगे। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, बीडीपीओ बरवाला विशाल पराशर, बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, रत्तेवाली के सरपंच रेकीराम, जिला पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देसराज पोसवाल, नगर निगम के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, पार्षद हरेंद्र मलिक, सुशील सिंगला, मनोनीत पार्षद सतबीर चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।