फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में 98 फीसदी आबादी को पहला तो 86 फीसदी को दूसरा कोरोना टीका लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहतमंत्री ने अधिकारियों से मीटिंग के बाद किया खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के खिलाफ जंग काफी मजबूती से चल रही है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग की 98 फीसदी आबादी ने कोविड टीकाकरण की पहली डोज लगवा ली है। इसी आयु वर्ग के 86 फीसदी लोगों ने दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। यह दावा पंजाब के सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि यह डाटा सेहत विभाग के रिकॉर्ड में सामने आया है। इस दौरान वह कोविड-19 टीकाकरण के क्षेत्र में तजुर्बों और शिक्षाओं को साझा करने के लिए यूएसएआईडी और पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझे तौर पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इसका आयोजन उन सभी सहयोगियों के यत्नों को मान्यता देने के लिए किया गया था, जिनके योगदान से पंजाब ने सफल तरीके से कोविड के विरुद्ध जंग जीती। स्वास्थ्य मंत्री ने एसएआरडी और नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) द्वारा साझे तौर पर तैयार की बच्चों के लिए किताबों के साथ-साथ पंजाब में प्रोजेक्ट के सफ़र को दर्शाती एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब डॉ. आदर्शपाल कौर ने गैर सरकारी संगठनों द्वारा कमजोर वर्गों के साथ जुड़ने के लिए प्रदान की सहायता को स्वीकार किया और रुटीन टीकाकरण मुहिमों की पहुंच को बढ़ाने के लिए सरकार के यत्नों का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें