फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में शाम होते ही मुख्य सड़क पर पसर जाता है अंधेरा, खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा मेन रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटो को ठीक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर की टूटी बदहाल सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों से लोग परेशान हैं। यहां के हालात यह हैं कि दिन में तो लोगों को सड़कों के गड़्ढे दिख जाते हैं, लेकिन शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा पसरने से वाहन चालकों को आवाजाही में बड़ी परेशानी होती है। क्योंकि इन मुख्य सड़कों पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बता दें कि सड़क के किनारे लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें ठप रहने से शाम होते ही पूरा इलाका अंधकारमय हो जाता है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे जो कि दिन के समय तो फिर भी नजर आ जाते हैं लेकिन शाम के समय अंधेरे में दिखाई न देने के कारण यह जानलेवा बन जाते हैं।
विज्ञापन


बना रहता है हादसे का डर

स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने बताया कि रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण क्षेत्र में न केवल असुरक्षा का माहौल बन जाता है, बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। अंधेरे में ग्राहक आने से कतराने लगे हैं। वहीं, अंधेरे में सड़क पर गड्ढे दिखाई न देने के कारण हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।

थाने से लेकर बस स्टैंड तक घुप अंधेरा

कालका पुलिस थाना क्षेत्र से लेकर बस स्टैंड तक का इलाका भी स्ट्रीट लाइटों की खराबी से अछूता नहीं है। इस पूरे रूट पर भी रात होते ही घना अंधेरा छा जाता है, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। अंधेरे के कारण सड़कों पर बने खड्डे और बारिश के कारण बने जलभराव दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। प्रशासन की अनदेखी के चलते रोजाना यहां से आने-जाने वाले लोग यहां हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगो की मांग है कि जल्द यहां पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए ओर जहां जरूरत है वहां पर नई लाइटें लगाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें