पंचकूला। कोरोना नियमों की अनदेखी कर हरियाणा एक्सटेंशन लेक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जाने पर पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस ने एसोसिएशन के प्रधान डॉ. ईश्वर सिंह, शेर सिहं कलायत, जितेंद्र, भूपेंद्र, मदन, अशोक यादव, सतपाल, सुरजीत राठी, अरुण कुमार, आत्मा राम, संजीत मेहरा, डॉ. सरोज दहिया, डॉ. राधा, डॉ. सुषमा, डॉ. रेखा तंवर, डॉ. कमलेश, डॉ. नीलम, डॉ. शैली, डॉ. शर्मिला यादव सहित 125 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। लेक्चरार अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सामाजिक दूरी और बिना मास्क लगाए शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रदर्शन कर चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच दो घंटे का रास्ता बंद रखा।