फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 8 और 9 दिसंबर को हड़ताल करेंगे डॉक्टर, 10 से अनिश्चित कालीन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला समेत प्रदेश के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं आने वाले दिनों में गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एससीएमएस) कैडर की मांगों को लेकर स्टेट एक्शन कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसमें डॉक्टरों ने सरकार के रवैये के प्रति गहरा रोष जताते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वे 8 और 9 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य प्रधान राजेश खयालिया ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें फिर भी नहीं मानीं तो 10 दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इससे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर, पीएचसी, सीएचसी सहित कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी के हजारों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने सरकार की असंवेदनशील और लापरवाह कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने यह वादा किया था कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती बंद की जाएगी और सभी एसएमओ पद प्रमोशन से ही भरे जाएंगे। सर्विस रूल्स में संशोधन के लिए सहमति भी बनी थी, लेकिन आज तक न नियम बदले गए और न ही भर्ती प्रक्रिया में कोई सुधार हुआ। इस कारण 644 में से 200 एसएमओ पद खाली पड़े हुए हैं, जिनमें से 160 पद नियमों में संशोधन न होने के कारण ब्लॉक हैं।
विज्ञापन

कमेटी ने बताया कि एचसीएमएस डाक्टरों को केंद्र के समान चार एसीपी देने की मांग पर भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। डॉक्टरों के आंदोलन के बाद तीन एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) देने पर सहमति बनी थी। ये थे 5 वर्ष पर 6600 ग्रेड पे, 10 वर्ष पर 8000 ग्रेड पे और 15 वर्ष पर 9500 ग्रेड पे। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और वित्त विभाग ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई। डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार खुद स्वीकृत फैसलों को भी लागू करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 8-9 दिसंबर को ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, ओटी, पोस्टमार्टम सहित सभी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें