फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कोट बिल्ला में 20 करोड़ से बनेगा आईडीटीआर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग व रिसर्च (आईडीटीआर) सेंटर बनाया जाएगा। नगर निगम के वार्ड नंबर-20 के गांव कोट बिल्ला में करीब 10 एकड़ में यह सेंटर 20 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस सेंटर के बनने के बाद लोगों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम ट्रांसपोर्ट विभाग को जल्द ही जमीन ट्रांसफर करेगा।
विज्ञापन

बीते दो सप्ताह पहले इस प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम, ट्रांसपोर्ट विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। ट्रांसपोर्ट विभाग की मानें तो आईडीटीआर प्रोजेक्ट पर सरकार के साथ मारुति कंपनी भी काम कर रही है और इसके लिए सरकार से कंपनी के उच्चाधिकारियों की बात चल रही है। हरियाणा में चौथा और पंचकूला में पहला आडीटीआर सेंटर बनने जा रहा है। इससे पहले यह सेंटर रोहतक, झज्जर और करनाल में खुल चुका है।
ट्रेनिंग के लिए हाईटैक क्लासरूम होगा
आईडीटीआर सेंटर में टेस्ट ट्रैक बनाया जाएगा ताकि कामर्शियल व नॉन कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों का टेस्ट लिया जाएगा। इसकी फीस ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण होंगे। ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेने वालों के लिए हाईटैक क्लासरूम होगा। सेंटर में वर्कशॉप, इंजन रूम, इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्प्ले रूम बनाया जाएगा ताकि ट्रेनिंग के दौरान लोगों को उसके बारे में डिटेल से बताया जा सके।
विज्ञापन

क्रेन, पोकलेन और जेसीबी चलाने की भी ट्रेनिंग ले पाएंगे
20 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत में बनने वाला आईडीटीआर सेंटर विदेशी ड्राइविंग इंस्टीट्यूट मॉडल के तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इस सेंटर से लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर का लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रेनिंग ले सकेंगे जो कि विदेशों में भी मान्य होगा। इसके अलावा इस सेंटर पर क्रेन, पोकलेन, जेसीबी, बुल्डोजर सहित अन्य हैवी व्हीकल की ट्रेनिंग भी लोग ले सकेंगे। सेंटर में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए अलग से ट्रैक बनाए जाएंगे। ट्रैक पर सेंसर लगा होगा।
कोट ..
गांव कोट बिल्ला की जमीन में आईडीटीआर सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर के माध्यम से हैवी और लाइट व्हीकल चलाने के लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कामर्शियल वाहनों के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेेगी। -विनय प्रताप सिंह, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें