चचेरी बहन की हत्यारोपी को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अंबाला स्थित जुवेनाइल होम भेज दिया। जबकि, उसका पिता पुलिस रिमांड पर चल रहा है। जबकि, पुलिस अभी तक उस लड़के को तलाश नहीं पाई है, जिसके साथ मृतका ताहिरा का मेल जोल था। उस युवक की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।
सूत्रों के मुताबिक, वह लड़का अभी गायब है, जिससे ताहिरा का मेल-जोल था। रिमांड के दौरान पुलिस मुजफ्फरनगर(यूपी) भी जाएगी, ताकि उस युवक का पता लगाया जा सके की आखिर वह कहां पर है? चाचा सलीम ने 15 वर्षीय भतीजी ताहीरा को मौत के घाट उतार कर शव को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की थी।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी चाचा सलीम से पूरी साजिश में शामिल और लोगों के बारे में भी खुलासा होगा। ताहीरा मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। वहां पर उसका किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे ताहीरा के माता-पिता काफी परेशान थे। इसके चलते ताहीरा के पिता शौकीन एवं मां वाहिदा ने ताहीरा को उसके चाचा सलीम के साथ पंचकूला के खंड बरवाला के अंतर्गत पड़ने वाले गांव खंगेसरा में भेज दिया था।