फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन को नवरात्र पर महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। यह सम्मान प्रशस्ति प्रमाण पत्र के रूप में विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास को दिया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन की और से चेयरमैन सतबीर गर्ग, सलाहकार सुभाष जैन, प्रधान नेम चंद अग्रवाल, सचिव दयाल शरण अग्रवाल, हरिन्द्र गुप्ता, श्रीनिवास कंसल, खेम चंद गुप्ता व हेमचंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की ओर से पिछले साल शुरू हुई कोरोना महामारी के दौरान जगह-जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर पीजीआई चंडीगढ़ सहित विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने में योगदान देने, कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करने, पीजीआई समेत विभिन्न अस्पतालों में पीपीई किट्स, डेड बाडीज को रैप करने की किट्स, आक्सीजन कंस्ट्रेटर्स, ऑक्सीमीटर्स, सैनिटाइजर व मास्क आदि के रूप में जरूरतें पूरी करने के अलावा जरूरतमंदों को लोकल प्रशासन की मार्फत राशन व अन्य चीजें मुहैया करने के एवज में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें