फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एडेड और प्राइवेट कॉलेजों की अनियमितताओं की जांच के लिए बनेगी कमेटी, शिक्षामंत्री ने दिए निर्देश

Tue, 09 Aug 2022 01:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य में सरकारी कॉलेजों के विकास के लिए अलग-अलग बजट स्कीमों का जायजा लिया और अधिकारियों को छात्रों की भलाई के लिए इन स्कीमों को उचित ढंग से लागू करने और ऐसे अलग-अलग कामों के लिए एलोकेट की राशि के योग्य प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षामंत्री गुरमीत मीत हेयर। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एडेड और प्राइवेट कॉलेजों की अनियमितताओं की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस पर काम करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने केंद्रीयकृत दाखिला पोर्टल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को हिदायत की कि सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में इसको यकीनी बनाया जाए और इस संबंध में कोई भी कॉलेज बाकी न छोड़ा जाए। 

विज्ञापन


मीत हेयर ने अधिकारियों को कहा कि अलग-अलग कोर्सो के पाठ्यक्रम को आज के समय, उद्योगों संबंधी जरूरतों, आधुनिक समय की जरूरतों अनुसार सुधारा जाए। इस संबंधी तुरंत वाइस चांसलरों की मीटिंग बुलाई जाए और अलग-अलग कोर्सों के पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए कदम उठाए जाएं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने राज्य में सरकारी कॉलेजों के विकास के लिए अलग-अलग बजट स्कीमों का जायजा लिया और अधिकारियों को छात्रों की भलाई के लिए इन स्कीमों को उचित ढंग से लागू करने और ऐसे अलग-अलग कामों के लिए एलोकेट की राशि के योग्य प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए कहा। स्कीमों में कॅरियर गाइडेंस और काउंसलिंग, बुनियादी ढांचा विकास, कॉलेजों के लिए वाई-फाई और इंटरनेट सहूलतें, होनहार विद्यार्थियों को वजीफे, खेल के बुनियादी ढांचे के विकास, सरकारी लाइब्रेरी के नवीनीकरण और सरकारी कॉलेजों के लिए नए बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है। उन्होंने एनसीसी से संबंधित अलग-अलग मुद्दों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें