फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसान मंडी के बाद गंदगी का अंबार, बदबू से परेशान सेक्टर-26 के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर, बरसात में बढ़ी परेशानी प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

स्थानीय लोगों बोले- कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। सेक्टर-26 में लगने वाली साप्ताहिक किसान सब्जी मंडी के बाद परिसर में फैली गंदगी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मंडी समाप्त होने के बाद जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे बरसात के मौसम में बदबू फैल रही है। लोगों का आरोप है कि मंडी के बाद सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, जिसके चलते आसपास के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्क कमेटी के प्रधान महिपाल नेगी, देश ठाकुर, सुरेंद्र ऊब्बा, नरेश कोहली सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को लगने वाली किसान सब्जी मंडी के बाद परिसर की समुचित सफाई नहीं होती। कई स्थानों पर सब्जियों का कचरा और अन्य अपशिष्ट लंबे समय तक पड़े रहते हैं। बारिश के कारण यह गंदगी सड़ने लगती है और बदबू से हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगर निगम मेयर और संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि एक ओर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मंडी के बाद फैली गंदगी की अनदेखी की जा रही है।
लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। आसपास रहने वाले परिवारों को दूषित वातावरण में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसान सब्जी मंडी समाप्त होते ही विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें