फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वास्थ्य मंत्री ने की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर के लिए रजिस्ट्रेशन की औपचारिक शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। इसके तहत राज्य के 3 करोड़ निवासियों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। पहले दिन 1480 परिवारों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


इस परियोजना की शुरुआत दो जिलों तरनतारन और बरनाला में की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजीकरण करने के लिए इन दोनों जिलों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए गए हैं। इस पहल के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जो हर परिवार को बिना किसी आय शर्त के 10 लाख का व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इन दो जिलों के अनुभवों के आधार पर रजिस्ट्रेशन अभियान को शीघ्र ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थी राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों और 500 से अधिक सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें 2300 से अधिक स्वास्थ्य पैकेजों में बड़ी और छोटी बीमारियों के साथ-साथ दुर्घटनाओं से जुड़ी सर्जरी भी कवर की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें