फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीसीपी ने डीसी को लिखा पत्र, दो क्लबों का लाइसेंस रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीसीपी ने उपायुक्त (डीसी) को दो क्लबों के लाइसेंस रद करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में खासतौर पर दो क्लबों का जिक्र किया गया है। डीसीपी ने क्लबों से होने वाले शोर-शराबे से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के मरीजों को लगातार परेशानी होती है। अस्पताल प्रबंधन पहले भी कई बार तेज आवाज में देर रात तक चलने वाली पार्टियों की शिकायत कर चुका है। एक क्लब के खिलाफ पहले में ध्वनी पॉल्यूशन का मामला भी दर्ज हो चुका है। सेक्टर-5 में दर्जन के करीब क्लब संचालित हैं। शुक्रवार, शनिवार को रविवार तक यहां बड़ी संख्या में लोग पार्टी करने पहुंचते हैं। कई बार भीड़भाड़ के बीच मारपीट और स्नैचिंग की वारदातें भी हो चुकी हैं। पिछले छह महीनों में इस तरह के कई मामले दर्ज किए गए है। पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव नाका भी लगाती है और कई गाडिय़ों को इंपाउंड कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें