फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: -हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट ने संभाला मोर्चा, छह बच्चे और एक युवती को सुरक्षित अपनों तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट ने शुरुआत के 24 घंटे में सात बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया। इनमें छह बच्चे और 22 वर्षीय युवती शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11 अक्टूबर को पोस्ट का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए परिवारों के बच्चे मंदिर परिसर में बिछड़ गए थे। इसके अलावा अभयपुर की आठ वर्षीय बच्ची और पंजाब में रह रही उत्तर प्रदेश की 22 वर्षीय युवती भी परिजनों से बिछड़ गई थी। पुलिस ने सभी को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि अलग वर्दी से श्रद्धालुओं को टूरिस्ट पुलिस की पहचान और सहायता लेने में आसानी होगी। उन्होंने अपील की कि मेले में बच्चों का विशेष ध्यान रखें और बिछड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें