फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण: मंत्री पद संभालते ही कमल गुप्ता पहुंचे पंचकूला निगम, 48 कर्मचारियों में से 29 मिले गैरहाजिर

Fri, 31 Dec 2021 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

कर्मचारियों की गैरहाजिरी से नाराज दिखे मंत्री कमल गुप्ता ने आदेश दिए कि हर महीने में नगर निगम कमिश्नर कम से कम आठ औचक निरीक्षण अपने क्षेत्र में करें। गुप्ता ने कहा कि उनके औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। 
विज्ञापन
पंचकूला नगर निगम पहुंचे कमल गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री का पदभार संभालते ही कमल गुप्ता ने शुक्रवार को पंचकूला नगर निगम का औचक दौरा किया। दौरे के बाद उन्होंने कहा कि पंचकूला निगम में आकर मुझे काफी निराशा हुई है। निगम कार्यालय में करीब 80 फीसदी अधिकारी-कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें मिली पंचकूला निगम की सूची के मुताबिक यहां 48 कर्मचारी है जिनमें से 29 गैर हाजिर हैं। ज्वाइंट कमिश्नर गैरहाजिर मिले हैं, उनसे भी जवाब तलब किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर से भी जवाब मांगा जाएगा कि इस तरह की लापरवाही कैसे हो रही है। 

विज्ञापन


इस तरह की स्थिति के लिए जो अधिकारी जिम्मेदार है उनसे भी जवाब तलब किया जाएगा। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर की जो भी फाइल पेंडिंग पड़ी हैं, वो गलत है और जिसका काम है उसके साथ गलत हो रहा है। उन्होंने आदेश दिए कि हर महीने में नगर निगम कमिश्नर कम से कम आठ औचक निरीक्षण अपने क्षेत्र में करें। गुप्ता ने कहा कि उनके औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें