फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते एचपीएससी की परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 21, 22 व 30 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें एचसीएस व अलाइड सर्विस के 156 और डेंटल सर्जन के 81 पदों के लिए परीक्षा होनी थी। फिलहाल यह तय नहीं की परीक्षाएं दोबारा कब होंगी। तिथि तय होने पर आवेदकों को 15 दिन पहले सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी ने बताया कि डेंटल सर्जन के पदों के लिए 21 मई को परीक्षा होनी थी। एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर, डिप्टी डायेक्टर, मैनेजर, एग्रीकल्चर विभाग में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, असिस्टेंट स्टेटीसियन ऑफिसर, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग में डिप्टी डायरेक्टर, हरियाणा सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में असिसटेंट इंजीनियर पद के लिए 22 को परीक्षा तय की गई थी। इसी प्रकार एचसीएच व अलाइड सर्विस के लिए 30 मई को परीक्षा होनी थी। सभी परीक्षाओं के लिए हजारों आवेदन आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें