फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसें 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी, कोई रोक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसें बंद नहीं होंगी। 50 फीसदी सवारियों के साथ बसें चलती रहेंगी। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने बसें बंद करने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के चलते हरियाणा रोडवेज की बसें बंद नहीं की गई हैं। भविष्य में भी बसें बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। प्रदेश में सरकार की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए जारी की गई हिदायतों के अनुसार पात्र श्रेणियों के व्यक्तियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान रखने वाली बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान केवल वही लोग बसों में यात्रा कर सकेंगे, जिन्हें सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार छूट मिली हुई है। बसों में यात्रा के दौरान उन्हें चेहरे पर मास्क लगाकर रखना होगा और उचित दूरी का भी पालन करना होगा। साथ ही बसों में सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें