फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लापता लोगों की जांच के लिए तैयार की एसओपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

हरियाणा ने लापता लोगों के मामलों की जांच के लिए तैयार की एसओपी
पुलिस और बाल कल्याण समितियों के डाटा का किया जाएगा मिलान
2020 से अब तक कुल 39830 गुम हुए बच्चों और व्यक्तियों का तलाशा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लापता लोगों के मामलों की जांच के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया)तैयार की है। एसओपी के तहत यदि 4 माह के भीतर जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों का पता नहीं लगाया जाता है, तो राज्य अपराध शाखा गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों को अपने हाथ में ले लेती है और कार्यवाही में तेजी लाई जाती है। इस कार्य में और तेजी लाने के लिए पुलिस विभाग और बाल कल्याण समितियों द्वारा ढूंढे गए लापता व्यक्तियों के लिए क्राइम एवं क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में इंटीग्रेटिड इस्वेस्टीकेट फार्म (आईआईएफ-9) को भरने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। दोनों आंकड़ों का मिलान किया जा सकें। इससे लापता लोगों को तलाशने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री अनिल ने दी। वह पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। विज ने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक कुल लापता 39830 बच्चों और व्यक्तियों को तलाशा जा चुका है। विज ने कहा कि मानव तस्करी रोधी इकाइयों द्वारा वर्ष 2020, 2021 और 31 अक्तूबर, 2022 तक कुल 11353 गुम हुए बालकों व व्यक्तियों को रिकवर करने और बाल भिक्षुकों और बाल श्रमिकों का बचाव करने की उपलब्धि हासिल की है। इसी प्रकार, जिला पुलिस द्वारा कुल 28477 गुम हुए बालकों व व्यक्तियों को रिकवर करने और बाल भिक्षुकों तथा बाल श्रमिकों का बचाव करने की उपलब्धि हासिल की है। विज ने कहा कि मानव तस्करी समस्या से निपटने के लिए वर्तमान में हरियाणा राज्य में कुल 22 मानव तस्करी रोधी इकाइयां (एएचटीयूएस) कार्यरत हैं। इन इकाइयों में वर्तमान में 9 एसआई, 8 ईएसआई, 22 एएसआई, 8 ईएएसआई, 46 एचसी, 2 ईएचसी और 2 कांस्टेबल सहित कुल 97 पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें