फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीजी इंडेक्स में हरियाणा सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में अग्रणी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (एसडीजी इंडेक्स) 2020-21 में हरियाणा सबसे तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में अग्रणी रहा है। सलाहकार (एसडीजी) नीति आयोग संयुक्ता समाद्दार ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के दौरान यह बात कही। कार्यशाला का आयोजन स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के साथ-साथ जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित निगरानी व रणनीतियों के बारे में विभागों के साथ परामर्श और मार्गदर्शन करना था।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने इस दौरान एसडीजी इंडेक्स 2020-21 और हरियाणा प्रोविजनल एसडीजी जिला सूचकांक 2021 भी जारी किया। इस संबंध में वित्त विभाग और एसजेएचआईएफएम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 से एसडीजी इंडेक्स के माध्यम से व्यापक रूप से सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के लिए विकास प्राथमिकताएं निर्धारित की जा रही हैं। उन्हें खुशी है कि हरियाणा तेज गति से चल रहा है और एसडीजी लक्ष्य 2030 को प्राप्त करने के लिए निर्धारित सभी मापदंडों को राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया है।
भविष्य में अन्य मापदंडों में भी प्रथम स्थान हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संयुक्ता समाद्दार ने वैश्विक रैंकिंग में भारत की स्थिति, सूचकांक अनुमान, बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) पर राज्य की स्थिति और जिलेवार प्रदर्शन, राष्ट्रीय एमपीआई, सुधार कार्य योजना आदि सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों और योजनाओं के कारण ही हरियाणा सबसे तेजी से तरक्की करने वाले राज्यों में अग्रणी रहा है। इंडेक्स के अन्य मापदंडों में भी सुधार कर अग्रणी बनेंगे। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सूचकांक में अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए उठाए गए कदमों का संक्षिप्त विवरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें