पंचकूला सेक्टर पांच थाने में पुलिस अधिकारियों से बात करते अनिल विज।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को अचानक पंचकूला के सेक्टर 5 थाने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने के सारे रिकॉर्ड को चेक किया और साथ में ड्यूटी पर मौजूद थाना प्रभारी ललित शर्मा को फटकार लगाई और उन्हें सस्पेंड कर दिया। कौन-कौन कर्मचारी कहां पर तैनात है, विज ने उसकी भी जांच की।
इसके बाद अनिल विज ने बिना अनुमति के गैरहाजिर दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके अलावा सेक्टर 5 थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों को भी जबरदस्त फटकार लगाई। गृहमंत्री अनिल विज ने नकली करंसी और अन्य शिकायतों पर कार्रवाई न करने को लेकर संबंधित पुलिस कर्मी की जांच करने और सस्पेंड करने के आदेश दिए।
वहीं विज के आगमन की खबर पाकर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी पंचकूला भी मौके पर पहुचे। सेक्टर 5 थाना के मुंशी पर काम में लापरवाही करने के आरोप लगाए। विज ने डीसीपी और सीपी से भी सवाल जवाब किए। इसके साथ ही उन्होंने जाली करंसी रखने के आरोप में मुंशी डिंपल कुमार पर एफआईआर दर्ज करने को कहा।