फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पास सात दिन का कोयला स्टाक, समय पर नहीं मिला तो छा सकता है बिजली सकंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोयला आपूर्ति में कमी से पूरे देश में गहराते बिजली संकट के बीच हरियाणा के पास आगामी पांच दिन तक का कोयला स्टॉक है। अगर हरियाणा को कोयला की सप्लाई नहीं मिलती है तो बिजली संकट गहरा सकता है। हालांकि, मौजूदा समय में प्रदेश में मांग के अनुसार बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली निगमों के अधिकारियों का दावा है कि आगामी कुछ ही दिनों में कोयला सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश में 6 हजार मेगावाट की मांग रही, जबकि इसके मुकाबले 6814 मेगावाट बिजली उपलब्ध रही। इस समय प्रदेश पानीपत थर्मल प्लांट की यूनिट 7 और 8 चल रही हैं, जबकि खेदड़ प्लांट की यूनिट संख्या 1 चल रही है। अन्य प्लाटों की यूनिटों को नो डिमांड के चलते बंद किया गया है। फिलहाल केंद्र से 4518 मेगावाट और प्रदेश में 1516 मेटावाट बिजली मिल रही है। अगर समय रहते कोयले की सप्लाई नहीं मिली तो यूनिटें बंद करनी पड़ सकती है। हरियाणा को रोजाना 12 रैक कोयला चाहिए होता है। एक रैक में 3800 टन कोयला होता है। इस समय प्लांटों के पास पांच दिन तक काम चलाने के लिए कोयला रखा है। एसीएस पीके दास ने कहा कि कि लगातार केंद्र के संपर्क में हैं। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में कोयला आपूर्ति हो सकेगी। फिलहाल प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं हैं। मांग के अनुसार सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें