फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से लोगों को बचाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दे हरियाणा सरकार: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में बंदरों के हमले की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि लोगों को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। याचिका दाखिल करते अनिरुद्घ सिंह ने कहा कि वह गुरुग्राम, फरीदाबाद और फिरोजपुर झिरका के लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं। बीते कुछ समय में यहां बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण खाने का उपलब्ध होना और सुरक्षित माहौल है। इसी वजह से बंदरों के झुंड शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी आतंक मचा रहे हैं। अक्सर बंदर छोटे बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन

याची ने बताया कि बंदरों को कंट्रोल न करने के कारण बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं व बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इनके आतंक से निजात दिलाने की जिम्मेदारी नगर निगम और नगर पालिका की है लेकिन रिप्रेजेंटेशन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे पहले हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए हरियाणा सरकार सहित, फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर, फिरोजपुर जिरका म्यूनिसिपल कमेटी और स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सहित चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। अब अगली सुनवाई पर हरियाणा सरकार को इस बारे में शपथपत्र सौंपना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें