फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में फहराया तिरंगा, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला में ली सलामी

Tue, 26 Jan 2021 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
पंचकूला में परेड की सलामी लेते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के सेक्टर पांच परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया और सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। किसान आंदोलन को लेकर पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड के एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को खड़े होने नहीं दिया गया। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। पंचकूला के सभी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बिना निमंत्रण पत्र के परेड ग्राउंड में किसी भी शहरवासी को शामिल नहीं होने दिया गया।

परेड में भारतीय  तिब्बत बॉर्डर पुलिस, हरियाणा सशस्त्र पुलिस महिला एवं पुरुष, जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर लड़के एवं लड़कियां, एनसीसी जूनियर लड़के एवं लड़कियां तथा गर्ल्स गाइड की परेड की सलामी ली। हरियाणा पुलिस मधुबन के बैंड इंस्पेक्टर रामनिवास के नेतृत्व में राष्ट्रीय धुन के साथ परेड निकाली गई। 
विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। करीब पौने 2 घंटा चले कार्यक्रम की दुष्यंत चौटाला ने सराहना की और देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वीरों को नमन भी किया। 

चौटाला ने कहा कि स्वतंत्रता की पहली अलख अंबाला से ही जगी थी इसलिए देश के इतिहास में अंबाला का महत्वपूर्ण स्थान है। इससे पहले अंबाला शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड को फोर लेयर सुरक्षा से पुख्ता किया गया था। बलदेव नगर से हिसार रोड आने वाले रास्ते को भी पूरी तरह से सील किया गया था। करीब पौने 2 घंटे चले कार्यक्रम के दौरान पुलिस अलर्ट रही। चौटाला ने समाजसेवियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली इसके बाद ध्वजारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, शहीदों के लिए चलाई जा रहीं हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने संबोधन में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी पर विजय पाई है। इस दौरान कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर बनाई गई रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

फतेहाबाद में डीसी ने फहराया तिरंगा
फतेहाबाद में जिला मुख्यालय पर हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने ध्वजारोहण किया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ। इसके अलावा टोहाना व रतिया में भी उपमंडल स्तर पर समारोह हुए।

 किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। शहर में 11 नाके लगाए गए। इसके अलावा जीटी रोड पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। इन नाकों पर हर वाहन चालक को पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। गांवों के रास्तों पर विशेष चेकिंग की गई। पुलिस लाइन के गेट पर भी प्रत्येक व्यक्ति का नाम रजिस्टर में लिखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। करनाल में गणतंत्र दिवस समारोह में सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने झंडा फहराया।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
नारनौल में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाद में विभिन्न विभागों की झांकी निकली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें