फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर राज्यपाल ने सेना के ११ पूर्व अधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राजभवन में वीरवार को विजय दिवस के स्वर्ण जयंती अवसर पर आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ समारोह आयोजित किया गया। इनमें शहीदों को नमन किया गया, साथ ही 1971 के युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले सेना के पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे कर बांग्लादेश को आजाद करवाने वाले वीर सपूतों के अदम्य साहस को भारत कभी नहीं भूलेगा। दत्तात्रेय ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के जनरल एएके नियाजी ने 93000 सैनिकों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने सरेंडर किया था।
विज्ञापन

इनको किया सम्मानित
कर्नल जीएस बाजवा (वीर चक्र शौर्य चक्र) मेजर जनरल एचजे सिंह शौर्य चक्र, सूबेदार मेजर वेद प्रकाश सेना मेडल, सूबेदार पहल सिंह, हवलदार राजबीर सिंह सेना मेडल, नायक कर्मबीर सिंह सेना मेडल, नायक अमृत वीर चक्र, नायक मोहिंद्र जीत सिंह वीर चक्र, सूबेदार सरदार सिंह, सहित 11 पूर्व अधिकारियों और सैनिकों को सम्मानित किया।
हरियाणा में आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी की जरूरत : दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय थल सेना में 10 प्रतिशत, वायु सेना में 12 प्रतिशत और नौसेना में 16 प्रतिशत जवान हरियाणा के हैं। इसलिए हरियाणा में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी बनाने की आवश्यकता है। इस पर इस साल प्रभावी कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व सेना अध्यक्ष वीपी मलिक व कर्नल एसएस कालिया ने भी अपने 1971 के भारत पाक युद्ध के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, बनवारी लाल, रणबीर गंगवा, अनूप धानक, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, मुख्य सचिव संजीव कौशल, पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें