फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी बंपर 2020: लॉकडाउन से हो गया था रद्द, बिके टिकटों का पैसा वापस करेगी पंजाब सरकार

Tue, 07 Jul 2020 11:49 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब सरकार द्वारा बैसाखी बंपर-2020 की बिकी हुई टिकटों का पैसा खरीदारों को वापस किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि डायरेक्टोरेट ऑफ पंजाब स्टेट लॉटरीज द्वारा कोरोना महामारी के चलते पंजाब में लगाए गए लॉकडाउन/कर्फ्यू के बीच पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर-2020 का ड्रॉ गत 12 अप्रैल को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार इस संबंध में लॉटरी विभाग द्वारा ड्रॉ रद्द किए जाने के बारे में पब्लिक नोटिस से सूचित कर दिया गया था। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया था कि टिकट खरीदार बैसाखी बंपर-2020 की टिकटों के पैसे संबंधित सैलर/रिटेलर/डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।

लॉटरी विभाग द्वारा टिकटों की बिक्री दो एजेंटों और पंजाब के डाकघरों द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर-2020 की टिकट खरीदी है तो वह संबंधित विक्रेता या रिटेलर को टिकट वापस करके पैसे प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि लॉटरी विभाग किसी भी बंपर की टिकटें सीधे तौर पर खुद मार्केट में नहीं बेचता।
विज्ञापन


राखी बंपर की टिकटों की ब्रिकी शुरू
पंजाब लॉटरी विभाग द्वारा आगामी राखी के त्योहार के मद्देनजर राखी बंपर-2020 की टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसका ड्रॉ 20 अगस्त, 2020 को निकाला जाएगा। हर साल की तरह डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम बिकी हुई टिकटों में से ही निकाला जाएगा। एक टिकट की कीमत 250 रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें