पंजाब सरकार ने शनिवार को जारी किए आदेश के तहत ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक को एक बार फिर बदल दिया है। इसके साथ ही सरकार ने आधा दर्जन जिलों के एसएसपी समेत 37 पुलिस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर सवाल खड़े करने वाले और इन दिनों मेडिकल लीव पर चल रहे एडीजीपी एसके अस्थाना की जगह पर राज्य सरकार ने बी. चंद्रशेखर को निदेशक ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन तैनात कर दिया है।
इसके अलावा हाल ही में प्रमोट हुए एडीजीपी एके पांडे को एडीजीपी एसपीयू लगाते हुए निदेशक एमएसजी, डीजीपी कमांडो पंजाब और एडीजीपी एसओजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
कई जिलों के एसएसपी बदलते हुए जे. एलचेजियन को एसएसपी खन्ना, संदीप गर्ग को एसएसपी पटियाला, चरनजीत सिंह को एसएसपी मोगा, दीपक पारिख को एसएसपी मानसा, जी. हरीश ओमप्रकाश को एसएसपी कपूरथला और गौरव तूरा को एसएसपी बटाला लगाया है। साथ ही हरचरण सिंह भुल्लर को एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब लगाया गया है।