फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में फुटपाथ तक सज रहा सामान, जाम से घंटों लोग परेशान

विज्ञापन
दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। दुकानदारों की ओर से दुकानों का सामान फुटपाथ तक सजाकर सड़कों पर अतिक्रमण के कारण घंटों जाम लग रहा है। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से वाहन लेकर गुजरना तो दूर की बात पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अवनीश, संदीप, शमशेर सिंह, अनिल व जगतार सिंह आदि ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के दोनों ओर जो नाले बनाए गए थे। बहुत से दुकानदारों ने नालों से आगे सड़क के फुटपाथ तक सड़क पर दुकानों का सामान रखकर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं रेहड़ी-फड़ी वाले भी सड़कों पर रेहड़ियां खड़ी कर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।
वहीं, सवारी भरने की होड़ में बहुत से थ्री व्हीलर, मैक्सी कैब व प्राइवेट बसों द्वारा भी सड़कों पर अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ न तो प्रशासन और न ही पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में आने वालों त्योहारों के सीजन में लोगों को सड़कों से गुजरना बड़ा मुश्किल होगा।
विज्ञापन

जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग
क्षेत्र के लोगों ने सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। वहीं, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस पीसीआर से अनाउसमेंट कर सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सड़कों पर अपनी दुकानों से सजाए सामान को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स...
जल्द ही पुलिस के साथ अभियान चलाकर सड़कों से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्या का हल किया जाएगा।
-विशाल पाराशर, बीडीपीओ, बरवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें