कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण ने नेशनल फूड प्रोसेसिंग स्कीम के अधीन प्रोसेसिंग इकाइयों और विश्वविद्यालयों को 1.21 करोड़ का अनुदान जारी किया गया है। सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में और अधिक विकास करने के लिए तेजी से काम कर रही है। यह अनुदान ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पर आधारित है।
3- किसान आंदोलन के मुद्दे का जल्द हल देशहित में : सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ ने कहा है कि कांग्रेस इस बात के खिलाफ है कि कोई बाहरी देश भारत के अंदरूनी मुद्दों में दखल दे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से भी कहा कि वे बिना देरी देशहित में किसानों के मसले को हल करें। जाखड़ ने कहा कि इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी भारत दौरे पर आने से पहले सोचना पड़ेगा, क्योंकि पंजाबी दुनिया के हर कोने में प्रभावशाली गिनती में उपस्थित हैं।
जाखड़ ने कहा कि इसका पहले ही अंतरराष्ट्रीयकरण हो चुका है, इसलिए इस मामले का शीघ्र हल ही देश हित में है। जाखड़ ने कहा कि जब कनाडा के प्रधानमंत्री टुड्रो ने इस बारे में बयान दिया था तो भी कांग्रेस ने इसकी निंदा की थी और अब भी कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि देश के मामलों में किसी बाहरी का दखल हो।
पंजाब में शनिवार को कोरोना के केस में कमी देखने की मिली। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार 244 नए मरीज कोविड की चपेट में आए। वहीं 15 ने अपनी जान गंवाई। ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 315 है।
पंजाब में शनिवार को लुधियाना में 44, जालंधर में 42, पटियाला में 28, एसएएस नगर में 18, अमृतसर में 17, गुरदासपुर में 7, बठिंडा में 13, होशियारपुर में 22, फिरोजपुर में एक, पठानकोट में 7, कपूरथला में 11, फरीदकोट में 12, मुक्तसर में 1, फाजिल्का में 2, रोपड़ में 7, फतेहगढ़ साहिब में 6, एसबीएस नगर में 4 और बरनाला में 1 मरीज सामने आया।
5- विद्यार्थियों की पढ़ाई का होगा मूल्यांकन
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई का मूल्यांकन करने और इसमें अधिक सुधार लाने के लिए सात और आठ जनवरी को सभी स्कूलों में अभिभावक-अध्यापक मीटिंग करने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरेक्टर एससीईआरटी द्वारा जारी पत्र में इन बैठकों के दौरान अध्यापकों को बच्चों और उनके माता-पिता के साथ संपर्क करने के लिए कहा गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कमियों व कमजोरियों का पता लगाकर इस कार्य को और बेहतर बनाया जा सके। इसका मुख्य मकसद बच्चों की पढ़ाई को और योजनाबद्ध बनाना है। इस दौरान अध्यापकों को कोविड -19 संबंधी जारी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।