फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में पंजाब के एक और किसान की मौत, भाई की भी जा चुकी है जान

Sun, 03 Jan 2021 09:17 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
किसान कश्मीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर स्थित धरनास्थल से लौटे पंजाब के फिरोजपुर के किसान कश्मीर लाल (67) की शुक्रवार की रात मौत हो गई है। उन्हें 31 दिसंबर को सीने में दर्द होने पर बहादुरगढ़ सरकारी अस्पताल में जांच कराने के बाद जलालाबाद स्थित घर भेज दिया गया था।

 

कश्मीर के भाई बलदेव राज (60) की 13 नवंबर को गांव माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में मौत हो गई थी। दोनों भाइयों का परिवार दिल्ली में धरना दे रहा है। अब तक जलालाबाद में तीन किसानों की धरनास्थल पर मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मृतक किसान का बेटे सोनू ने बताया कि उसके पिता कश्मीर लाल पिछले लगभग 85 दिनों से गांव माहमूजोइयां के टोल प्लाजा पर धरना दे रहा था। 28 दिसंबर को टीकरी बॉर्डर धरनास्थल पर गए थे। 31 दिसंबर को अचानक सीने में दर्द उठने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।

उन्हें बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, वहां पर जांच के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। शुक्रवार को सारा दिन पिता माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में रहे। शाम को घर लौटते समय उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां रात में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि 13 नवंबर को उनके चाचा बलदेव राज की माहमूजोइयां टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में मौत हो गई थी। दोनों भाई शुरू से ही किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे। कश्मीर पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त थे। पीड़ित परिवार की पंजाब सरकार से मांग है कि उनकी आर्थिक मद्द की जाए।

किसान नेता नरेंदर सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए। नरेंद्र सिंह ने बताया कश्मीर लाल दिन-रात टीकरी बॉर्डर पर कार्य कर रहा था। जो भी जत्था वहा जा रहा था, उसमें शामिल सभी लोगों के नाम और फोटो एकत्र कर रहे थे। सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली टीकरी बॉर्डर पर जलालाबाद के वकील अमरजीत सिंह राय ने जहर निगलकर जान दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें