फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में आपराधिक साजिश रच रहा था गोल्डी बराड़ गैंग, गुर्गा रैंच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पंजाब में बड़ी आपराधिक साजिश रच रहा था जिसमें हथियार सप्लाई करने वाले गुर्गे को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच बठिंडा जिले का रहने वाला है। गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने आरोपी से .32 बोर की पांच पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी सरहदी राज्य में शांति और सद्भावना भंग करने के लिए गोल्डी बराड़ गैंग को अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर उसके मुख्य सहयोगी मलकियत सिंह उर्फ किट्टा भानी (जो इस समय कपूरथला जेल में बंद है) के जरिये खरीदे गए थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ पंजाब प्रमोद बान ने बताया कि डीएसपी एजीटीएफ बठिंडा रेंज जसपाल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों को गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से राज्य में सनसनीखेज अपराध की साजिश रचने की जानकारी मिली थी। एजीटीएफ की टीमों ने संदिग्ध बलजिंदर रैंच को मलोट-मुक्तसर सड़क न्यू बाईपास स्थित फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सदर मलोट में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें