फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता महोत्सव 2021 : दिखेगी अमृत महोत्सव की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इस वर्ष धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में अतंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के अवसर पर आयोजित होने वाले लगभग सभी कार्यक्रमों में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलेगी। अतंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आयोजन 2 से 19 दिसंबर तक किया जाना है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के 48 कोस के 75 तीर्थों पर दीपोत्सव के अतिरिक्त युवाओं के लिए गीता मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपोत्सव कार्यक्रम 14 दिसंबर को होगा। इसके तहत हरियाणा कला परिषद की ओर से सभी 75 तीर्थों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और गीता संदेश को आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त इस बार राज्य के 75 स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया हैै।
28 नवंबर को महिला व पुुरुष वर्ग के लिए गीता मैराथन का आयोजन किया जाएगा जो आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगी। इस मैराथन के लिए सभी प्रबंध कुरुक्षेत्र जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था और रूट चिह्नित करने का कार्य पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा। मैराथन के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सूचना जनसंपर्क विभाग विशेष प्रदर्शनी लगाएगा
इसके अतिरिक्त, गीता महोत्सव-2021 में सूचना जनसपंर्क एवं भाषा विभाग की ओर से ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग के सामने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक विशेष प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा प्रदेश के योगदान का दर्शाया दिखाया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि अतंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के हर कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव की महक आए इसलिए सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें