फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संजय टंडन से मिले फर्नीचर मार्केट के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-53 और 54 की फर्नीचर मार्केट को तोड़ने की 12 जुलाई को मुनादी करवाए जाने के बाद कारोबारियों ने रविवार को भाजपा नेता संजय टंडन से मुलाकात की। कारोबारियों ने उनके सामने अपनी बात रखी और कारोबार बचाने की अपील की। फर्नीचर मार्केट में कुल 116 दुकानें है।
विज्ञापन


फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजीव भंडारी का कहना है कि यह गलत हो रहा है। वहीं, संजय टंडन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। व्यापारी सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा से मुलाकात करेंगे। कारोबारियों का कहना है कि उनकी 1986 से यहां पर दुकानें हैं। साल 2002 में यहां जमीन अधिग्रहण हुआ है। उस दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि फर्नीचर मार्केट के लिए दूसरे स्थान पर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, अब ऐसा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें