फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दशकों से उपेक्षित काली देवी मंदिर के सरोवर में दो माह में पहुंचेगा ताजा जल - मुंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों हरदीप सिंह मुंडियां और डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर माता श्री काली देवी के पवित्र सरोवर में करीब 30 सालों के बाद ताजा जल भरने के लिए मंगलवार को 70 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने घोषणा की कि पिछली सरकारों द्वारा दशकों से नजरंदाज किए गए पवित्र सरोवर में अगले दो महीनों के भीतर ताजा जल पहुंचेगा। इसके साथ ही मंदिर की कायाकल्प करके इसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करके हेरिटेज स्ट्रीट भी बनाई जाएगी। यह न केवल नई पाइपलाइन है बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास को एक नया रास्ता भी दिया जा रहा है। पूरी मर्यादा के साथ पूजा अर्चना करने और नारियल फोड़कर काम की शुरुआत कराने के बाद जल आपूर्ति एवं सेनिटेशन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार पिछले महीने शुरू किए गए माता श्री काली देवी के मंदिर की कायाकल्प करने के प्रोजेक्ट को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस मंदिर की आस्था पटियाला समेत पंजाब और विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों में है, लेकिन श्रद्धालु इसके सरोवर और आसपास के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा करने का काम पंजाब सरकार ने शुरू कर दिया है। विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पहले वाली पाइपलाइन महारानी क्लब से काली माता मंदिर तक आती थी, लेकिन वह पेडों की जड़ों के कारण खराब हो गई थी। इस कारण मंदिर व राजिंदरा लेक को पानी नहीं मिल पा रहा था। अब 70 लाख रुपये की लागत से करीब 1 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, डॉ. बलबीर सिंह श्री काली माता मंदिर में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों के साथ महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बदलते मौसम के दौरान आराम प्रदान करने के लिए श्रद्धालु हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित एसी हॉल के साथ अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सुविधा भी होगी। मंदिर के पास राजिंदरा झील को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है।
विज्ञापन

काली माता मंदिर की विशेषता -
पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले पटियाला का श्री काली माता मंदिर उत्तरी भारत के सबसे ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। मंदिर में काली माता की छह फीट ऊंची मूर्ति और बंगाल से लाई गई पवित्र पावन ज्योत स्थापित है। मंदिर में खासतौर से शनिवार को करीब एक लाख और नवरात्रों के दौरान करीब 1.5 लाख श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें