फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी : एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर खाते से 50 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर ठग ने शिकायत की वेरिफिकेशन के लिए फोन पर लिंक भेजकर एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहित शर्मा निवासी बीड घग्गर ने बताया कि 29 जनवरी की शाम को 5.30 बजे सरकारी डिस्पेंसरी में कारोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने गए थे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उन्हें पुराना पंचकूला स्थित डिस्पेंसरी में टीका लगाया और कहा कि दूसरी डोज भी यहीं डिस्पेंसरी में लगवाना। उन्होंने डॉक्टर की शिकायत ऑनलाइन शिकायत स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर की। इसके बाद मोहित कुमार के फोन पर एक संदेश आया कि शिकायत के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये का चार्ज लगेगा। इसके बाद साइबर ठग ने एक लिंक भेजकर अपने डेबिट कार्ड की डिटेल डालने के लिए कहा। इस पर मोहित ने 10 रुपये उसमें डाल दिए।
इसके बाद उसने शिकायत की वेरिफिकेशन के नाम पर एनीडेस्क एप मोहित के मोबाइल पर डाउनलोड करवा लिया। इसके बाद फोन का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बाद साइबर ठग ने तीन ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने के बाद मोहित शर्मा के मोबाइल पर मैसेज आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें