फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीपी से धोखाधड़ी: मेलबर्न से मंगाया आईफोन, दो माह बाद इस्तेमाल किया दूसरा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अब पुलिस के आला अधिकारी भी धोखाधड़ी के शिकार होने लगे हैं। नया मामला पंचकूला पुलिस के एसीपी ट्रैफिक का है। एसीपी की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसीपी रमेश गुलिया ने दी शिकायत में बताया है कि उनके दोस्त ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से आईफोन 13 प्रो मैक्स जनवरी महीने में कूरियर किया था।
विज्ञापन

उनके घर करीब दो माह इस्तेमाल हुआ फोन डिलीवर किया गया। उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत दिल्ली एयरपोर्ट स्थित कस्टम विभाग के डायरेक्टर को दी, लेकिन उन्होंने उनका नया फोन रिकवर करके नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। एसीपी रमेश गुलिया ने बताया कि उनका दोस्त ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पेशे से व्यापारी है। उन्होंने आईफोन 13 प्रो मैक्स स्काई ब्लू कलर 2047 डॉलर में खरीदा था, जो कि 256 जीबी का था।
जब उन्हें पैकेट मिला तो उसमें स्काई ब्लू कलर की जगह दूसरे कलर का आईफोन मिला। इसके तुरंत बाद एप्पल के शोरूम जाकर फोन चेक किया तो पाया फोन एक दो महीने इस्तेमाल किया हुआ डिलीवर किया गया है। साथ ही फोन की क्षमता 128 जीबी थी। इसके बाद मामले की शिकायत दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम के डायरेक्टर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें