फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी : 7.50 लाख का चेक लेकर कार दी न रुपये वापस किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला डॉक्टर से 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी केतन शर्मा, मोहित मित्तल और मेघा मित्तल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. रश्मि निवासी मकान नंबर-392, सेेक्टर-12 ने बताया कि वह असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (एएमओ) के पद पर काम करती हैं। उनके पति राकेश कुमार कमांड अस्पताल में अकाउंटेंट के पद पर काम करते हैं। उन्हें एक कार की जरूरत थी तो उनके पति राकेश कुमार ने ओएलएक्स पर गाड़ी सर्च किया। कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर केतन शर्मा ने विज्ञापन दिया था। आरोपी केतन शर्मा कार बेचने के इच्छुक थे। महिला डॉ. रश्मि ने बताया कि उन्होंने कार खरीदने के लिए केतन शर्मा को फोन किया तो वह गाड़ी लेकर घर आने के लिए तैयार हो गए। जून 2021 के अंत में केतन मित्तल गाड़ी दिखाने आया और बताया कि मेघा मित्तल निवासी अंबाला की गाड़ी का महिंद्रा फाइनेंस का लोन चल रहा है। इसका 5.58 लाख रुपये लोन बकाया है। महिला डॉक्टर रश्मि से आरोपी केतन शर्मा, मोहित मित्तल 7.5 लाख रुपये लोन जमा करने के नाम पर चेक ले लिया। उन्होंने कहा कि अगर लोन जमा हो जाएगा तो लोन क्लियर करके गाड़ी की एनओसी उन्हें दे दी जाएगी। दो जुलाई को इकरारनामे पर मेघा मित्तल ने हस्ताक्षर किए और गवाह के रूप में केतन शर्मा ने अपने हस्ताक्षर किए। डॉ. रश्मि से पैसे लेने के बाद आरोपियों ने एनओसी नहीं दी। इसके अलावा न ही गाड़ी दी। जब उन्होंने मोहित और केतन को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही पैसे वापस किए। सेक्टर-5 पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें