फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाकिस्तान से आई सात पिस्टल समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 12:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने पाकिस्तान से आई सात पिस्टल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिकंदर सिंह निवासी तरनतारन, प्रदीप सिंह निवासी अंर्तयामी काॅलोनी अमृतसर व जरनैल सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर अमृतसर के रूप में हुई है। चौथा आरोपी नाबालिग है। इन आरोपियों से पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्टल, चार प्वाॅइंट 30 बोर पिस्टल, दो प्वाइंट 32 बोर पिस्टल, छह कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ये अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हथियारों की खेप प्राप्त करते थे। ये हथियार गैंगवार को हवा देने और क्षेत्र की शांति भंग करने के उद्देश्य से मंगवाए गए थे। गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर मौके पर हथियार बरामद किए गए। आरोपी यह हथियार गैंगस्टरों को डिलीवर करने जा रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से सीमा के इस पार लगातार हथियारों व नशे की तस्करी करवाई जा रही है। शुक्रवार को बरामद किए हथियारों की खेप भी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के तस्करों ने ही भेजी थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें