फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 13 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में कोरोना का केवल एक मरीज भर्ती है। जिले में अब 14 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 15 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवजोत टिवाना ने बताया कि अब तक जिले में 48403 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से 47968 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 421 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 676577 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें