फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 30 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को डेंगू के 30 नए केस सामने आए हैं। अब तक पंचकूला में डेंगू के 1570 मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू की जांच कर विभाग की तरफ से 223 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कालका और पिंजौर के घरों में वायलेशन मिलने के बाद 35 लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों के घरों और कंटेनरों में जल जमाव के कारण अधिक लारवा मिल रहे हैं। इस कारण हालात सुधर नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए बताए नियमों को लोग पालन करें, जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर अब तक 5918 लोगों को नोटिस दिया गया है। सभी स्कूलों में बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें