बरवाला निवासी ने बैंक मैनेजर और गांव के व्यक्ति पर ही लगाया है आरोप जनता दरबार में आए 28 मामले, सभी पर जांच के निर्देश
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पेंशन और मूलभूत समस्या के जल्द निपटारे का दिया निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मेरे बैंक खाते से चार लाख रुपये बैंक मैनेजर और गांव के एक व्यक्ति ने मिलकर निकाल लिए हैं। इसके बाद डेढ़ साल बाद मामला दर्ज नहीं हुआ। सभी जगह पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है। यह बात बरवाला निवासी शिवकुमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के जनता दरबार के दौरान कही। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में उन्होंंने 28 शिकायतें सुनीं। उन्होंने धीमान समाज के लोगों की मांग पर सुंदरपुर गांव में मंदिर बनवाने के लिए 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। जनता दरबार में गुप्ता में गांव कोट, सकेतड़ी, रत्तेवाली, हरीपुर, बतौड़, रामगढ़, कनौली, बरवाला, खटौली, सेक्टर-22, 23 के निवासियों की समस्याएं सुनी। कुछ का उन्होंने मौके पर समाधान किया, बाकि समस्याओं के निदान के लिए टेलीफोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने हरीपुर गांव के ग्रामीणों की हरीपुर से हरियौली तक कच्ची सड़क की जगह पक्की सड़क बनवाने की मांग पर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी को टेलीफोन के माध्यम से मौके का मुआयना कर सड़क बनवाने के निर्देश दिए। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सकेतड़ी के जीतराम की बुढ़ापा पेंशन लगवाने की मांग पर टेलीफोन के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन बनवाने के निर्देश दिए।
गांव रत्तेवाली के ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर के निर्देश दिए। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने नीतू, ममता, मीना और सरिता की टीआई प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ गांव के निवासियों की लंबर शेड बनवाने की मांग पर नगर निगम कमिश्नर को मौके का मुआयना कर लंगर शेड बनवाने के निर्देश दिए।
गांव कोट के ग्रामीणों ने गांव की डिस्पेंसरी में नाइट डयूटी पर डाक्टर नियुक्त करवाने की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। सेक्टर- 23 निवासियों की मंदिर बनवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ को रिलिजियस कोटे में निवासियों से जगह के पैसे जमा करवाकर मंदिर बनवाने के निर्देश दिए।
सेक्टर-22, 23 निवासियों की लोकल बस चलवाने की मांग पर संबंधित अधिकारी को रूट की एडजेस्टमेंट कर सेक्टर के निवासियों के सुगम यातायात के लिए बस के दो तीन राउंड लगवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक, मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाईटी के प्रतिनिधि डीपी सोनी डीपी सिंघल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।