चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के केस में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को संक्रमण के नए केसों की संख्या 199 रही। वहीं चार मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड से ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 202 है। इसके अलावा 2 नए मरीज आईसीयू में दाखिल हैं वहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर एक मरीज है।
पंजाब में बुधवार को लुधियाना में 38, जालंधर में 18, पटियाला में 13, एसएएस नगर में 37, अमृतसर में 14, गुरदासपुर में 5, बठिंडा में 25, होशियारपुर में दो, पठानकोट में पांच, संगरूर में दो, कपूरथला में 12, फरीदकोट में पांच, मुक्तसर में एक, फतेहगढ़ साहिब में चार और मोगा में 10 मरीज संक्रमित पाए गए।