फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी फंड में गबन मामले में पूर्व महिला सरपंच व पंचायत सचिव नामजद

Mon, 08 Sep 2025 08:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। गांव अलादीनपुर की तत्कालीन महिला सरपंच सुरजीत कौर ने पंचायत सचिव मनजिंदर सिंह से मिलकर सरकारी ग्रांट खुर्द-बुर्द कर दी। जांच में पाया गया कि 92,52,424 रुपये का गबन हुआ है।
सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि गांव अलादीनपुर की पूर्व सरपंच सुरजीत कौर ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव के विकास के लिए करीब पांच करोड़ की राशि प्राप्त की, लेकिन पंचायत सचिव मनजिंदर सिंह से मिलीभगत करके उक्त ग्रांट में कथित तौर पर हेराफेरी की। गांव के लोगों ने हलका विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को शिकायत की। इसकी जांच बीडीपीओ ने ब्लाॅक तरनतारन के बीडीपीओ को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ जगमोहन सिंह ने सरकार की ओर से जारी ग्रांटों का मूल्यांकन किया, जिसमें पाया गया कि 92,52,424 रुपये का गबन हुआ था। बीडीपीओ की रिपोर्ट के बाद विभाग ने एक रिपोर्ट जिले के एसएसपी को दी। इसकी जांच डीएसपी (आर्थिक अपराध शाखा) गुलजार सिंह को सौंपी गई। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि गबन की राशि उसने निजी तौर पर प्रयोग की है। इसमें तत्कालीन पंचायत सचिव मनजिंदर सिंह की भी भूमिका है। दोनों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें