संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। अभिनेता सोनू सूद ने जिले के बाढ़ पीड़ितों को बिस्तर व अन्य राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। इन लोगों को सर्दी में ज्यादा मुश्किलें आएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के 23 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं। पानी कम होने के बाद भी दिक्कतें रहेंगी।
सोनू सूद ने कहा कि जो भी संस्थाएं राहत सामग्री लेकर आ रही हैं, वे बाढ़ पीड़ितों की जरूरत के मुताबिक लेकर आएं। उन्होंने कहा कि उनकी बहन भी बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर पीड़ितों से बातचीत कर सामान की सूची तैयार कर रही हैं। उसके बाद बाढ़ पीड़ितों तक सामान पहुंचाया जा रहा है।